YouTube पर इन दो भोजपुरी गानों का जलवा, बनें साल 2021 के टॉप म्यूजिक वीडियो

Source: Dainik Jagran.

Published Date: 04/12/2021
नई दिल्ली, टेक डेस्क। 2021 Youtube Top 10 Music Videos: यू-ट्यूब (YouTube) की तरफ से साल 2021 के टॉप-10 म्यूजिक वीडियो की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें भोजपुरी गानों ने जोरदार एंट्री मारी है। भोजपुरी का काना "कुंवारे में गंगा नहईले बानी बनी" साल 2021 का सबसे ज्यादा देखने वाला म्यूजिक वीडियो बन है। यह टॉप-10 म्यूजिक वीडियो की लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज है। वहीं एक अन्य भोजपुरी गाने "नदी बिचे नईया डोले" गाने को टॉप-10 म्यूजिक वीडियो में 8वां स्थान मिला है। इस गाने को शिल्पी राज ने गाया है।




Youtue पर बढ़ा क्षेत्रीय भाषाओं का जोर:

YouTube के टॉप-10 म्यूजिक वीडियो की बात करें, तो इसमें भारत की क्षेत्रीय भाषाओं के गानों ने एंट्री की है। टॉप-10 म्यूजिक वीडियो में 6 हिंदी या फिर यूं कहें कि बॉलिवुड गानें शामिल रहे हैं। जबकि भोजपुरी के दो और तमिल और तेलुगू का एक गाना शामिल है। इसमें तेलुगु गाना SarangaDairya |Love story Songs| को 6वां स्थान मिला है, जबकि तमिल गाने Dhee ft. Arivu- Enjaami को 9वां स्थान मिला है। ऐसे में YouTube टॉप-10 म्यूजिक वीडियो लिस्ट में सबसे ज्यादा गानों के साथ भोजपुरी पहली क्षेत्रीय भाषा बन गई है।  

टॉप-10 म्यूजिक लिस्ट में जुबिन नॉटियाल, तनिष्का, मनोज का गाना "लुट गए" पहले पायदान पर काबिज है। मजेदार बात यह है कि इसमें बॉलिवुड फिल्मों के बेहद कम गानें शामिल हैं। जबकि एल्बम और म्यूजिक वीडियो के सबसे ज्यादा गानों को जगह मिली  है।  

टॉप-10 म्यूजिक वीडियो

  1. लुट गए | Jubin N, Tanishk B, Manoj M |
  2. कुंवारे में गंगा में नहईले बानी बानी | Ankush Raja , Shilpi Raj |
  3. बादशाह- पानी पानी |
  4. बारिश की जाए | B Praak Ft Nawazuddin Siddiqui & Sunanda Sharma |
  5. सइंया जी- यो-यो हनी सिंह |
  6. #SarangaDariya | Love story Songs |
  7. नदी बिचे नईया डोले | #Shilpi Raj, #Rani |
  8. Baarish Ban Jaana (Official Video)|
  9. Dhee ft. Arivu - Enjoy Enjaami |
  10. Raataan Lambiyan – ऑफिशियल वीडियो|









No comments:

Ads

Powered by Blogger.